नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का शुभंकर ‘क्यालु’ लॉन्च, सीमांत क्षेत्रों को मिलेगी नई पहचान : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर ‘क्यालु- हिम तेंदुआ’ का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास जगाने का अभियान है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा है और यह आयोजन उसी भावना का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं है, बल्कि इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी है।सीएम धामी ने प्रतिभागियों को उत्तराखंड के साहस, पर्यटन और सामर्थ्य का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं” के विजन को यह आयोजन साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई गति मिलेगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि 31 मई को नीति घाटी में आयोजित होने वाली इस अल्ट्रा रन के लिए देश के 27 राज्यों और दो देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टूरिज्म के इतिहास में नया अध्याय लिखेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment