काशीपुर। टैक्स बार एसोसिएशन काशीपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह बाजपुर रोड स्थित “गोविषाण हेरिटेज” में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा एडवोकेट ने वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मयंक गुप्ता को अध्यक्ष, विकास वर्मा को उपाध्यक्ष, विवेक जैन को सचिव, विकास अग्रवाल एवं वैभव जिंदल को उपसचिव, त्रिलोक शर्मा को कोषाध्यक्ष, महेश चंद्र शर्मा को ऑडिटर तथा स्वतंत्र नवीन को प्रचार मंत्री चुना गया है।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड बार काउंसिल सदस्य हरीश नेगी एवं विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड बार काउंसिल सदस्य डॉ. चंद्रशेखर जोशी एडवोकेट द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।नई कार्यकारिणी की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में टैक्स बार के वरिष्ठ एवं वरिष्ठतम अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ एडवोकेट कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, राकेश जिंदल, डी.के. सक्सेना, पंकज अग्रवाल, संजीव कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र अग्रवाल और नरेंद्र रस्तोगी सहित कई अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।इसके अलावा काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गिरिराज खुल्बे, उपाध्यक्ष एडवोकेट विधु शेखर शर्मा, सचिव एडवोकेट यशवंत चौहान, उप सचिव एडवोकेट अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट बीसी नौटियाल, ऑडिटर एडवोकेट गौरव मल्होत्रा और पुस्तकालय अध्यक्ष एडवोकेट राकेश प्रजापति को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट आनंद रस्तोगी, पूर्व सचिव एडवोकेट संदीप सहगल और पूर्व राज्य कर अधिकारी गोपाल सैनी को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह में अधिवक्ता मुकेश सक्सेना, प्रमोद चौहान, निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत वर्मा, निवर्तमान सचिव कृष्ण कुमार अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, नवनीत गोयल, अंकुर अग्रवाल, अमन गुप्ता, अश्वनी सैनी, तुषार अरोरा, सौरभ रस्तोगी, शाश्वत सहगल और अपूर्व चित्रांश सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
