काशीपुर। टैक्स बार एसोसिएशन काशीपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह बाजपुर रोड स्थित “गोविषाण हेरिटेज” में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा एडवोकेट ने वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मयंक गुप्ता को अध्यक्ष, विकास वर्मा को उपाध्यक्ष, विवेक जैन को सचिव, विकास अग्रवाल एवं वैभव जिंदल को उपसचिव, त्रिलोक शर्मा को कोषाध्यक्ष, महेश चंद्र शर्मा…
Day: May 24, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंच जताई शोक संवेदना
रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने विधायक की धर्मपत्नी आशा बिष्ट के निधन पर गहरा दुख जताते हुए परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि किसी अपने को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने…
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे की जगह अब आनंद स्वरूप को नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं विनय शंकर पांडे को स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यह बदलाव किया गया है। सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी में चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इधर देहरादून के जिलाधिकारी…
ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में अनुपस्थित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद आरोपी को वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा…
विभिन्न स्थानों से हुई दो चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा दो शातिर चोर गिरफ्तार
काशीपुर। नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से हुई दो चोरियों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से 62 सौ रूपये की नकदी, चोरी का सामान व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया है। शिवनगर कॉलोनी निवासी ललित पुत्र रामशरण पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीती 4 मई 2025 की रात्रि अज्ञात चोर उसके खोखे का ताला तोड़कर चार हजार की नकदी समेत 15-20 सिगरेट की डिब्बी व आधार कार्ड…
पालिका अध्यक्ष ने टीम के साथ स्वयं स्वच्छता अभियान चलाते हुए ईदगाह में की सफाई
काशीपुर। महुआखेड़ागंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रिजवान अहमद ने आज कर्मचारियों के साथ मिलकर ईदगाह की साफ सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। अध्यक्ष रिजवान अहमद ने मिसाल कायम करते हुए खुद अपने हाथ से ईदगाह में घास-फूंस व झाड़ियों को हटाया ओर साफ सफाई करते हुए कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और ईदगाह मैदान की विशेष साफ-सफाई की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौके पर साफ-सफाई और जन-सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कर्मचारियों के साथ मिलकर ईदगाहों व धार्मिक स्थलों की सफाई…
काशीपुर के रोडवेज बस स्टेशन की बदहाली को लेकर कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अलका पाल भड़की
काशीपुर : रोडवेज बस स्टेशन की सुविधाओं को लेकर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार को शीघ्र इसके रखरखाव पर ध्यान देना होगा अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ बस स्टेशन की सुविधाओं के लिए आंदोलन छोड़ देंगे । महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि लंबे समय से रोडवेज बस स्टेशन को स्थानांतरित किए जाने की चर्चा हो रही है, लेकिन इसके लिए कोई भी स्पष्ट आदेश शासन के द्वारा नहीं है। वर्तमान में रोडवेज बस स्टेशन अस्त&व्यस्त…
मुख्यमंत्री ने काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर पहुंचकर दिवंगत उनके ताऊ को दी श्रद्धांजलि
काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने काशीपुर भ्रमण के दौरान जैतपुर घोसी में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर पहुँच कर विगत 15 मई को हुए पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के बड़े भाई एवं विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के ताऊ स्व0 सरदार अमरजीत सिंह चीमा जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारजनों को ढांढस बँधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने काशीपुर आईजीएल फैक्ट्री…
रोडवेज बस स्टेशन की बदहाल व्यवस्था पर भड़की कांग्रेस, आंदोलन की चेतावनी
काशीपुर। रोडवेज बस स्टेशन की जर्जर हालत और अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अलका पाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द रोडवेज बस स्टेशन के रखरखाव और सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।अलका पाल ने कहा कि लंबे समय से रोडवेज बस स्टेशन को स्थानांतरित किए जाने की चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक शासन की ओर से कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है। वर्तमान में बस स्टेशन की स्थिति बेहद खराब है। टूटी…
