उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 का युवाओं को मिला लाभ, एफटीआईआई से पढ़ाई पूरी करने वाले तीन छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति-2024 का लाभ अब राज्य के युवाओं तक पहुंचने लगा है। इसी क्रम में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई), पुणे से अपना पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उत्तराखंड के तीन युवाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की है। सरकार का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को फिल्म, टेलीविजन और मीडिया के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। फिल्म नीति-2024 के तहत एफटीआईआई, पुणे, सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, कोलकाता सहित अन्य प्रतिष्ठित फिल्म एवं मीडिया संस्थानों में प्रवेश लेने वाले उत्तराखंड के स्थायी निवासी छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम पूरा करने और प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस पहल के माध्यम से राज्य सरकार युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उत्तराखंड में फिल्म निर्माण, मीडिया और रचनात्मक उद्योगों को भी बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। सरकार का मानना है कि इस योजना से प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा और भविष्य में उत्तराखंड फिल्म एवं मीडिया क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment