मतदाता सूची में आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। मतदाता सूची में बड़ी संख्या में दर्ज आपत्तियों को लेकर पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने आज एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने और जांच पूरी होने तक पात्र मतदाताओं के नाम सूची से नहीं हटाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 124, 122, 135, 137, 31, 207 और 193 समेत 30 से अधिक मतदान केंद्रों पर एक हजार से अधिक मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि कुछ लोगों ने बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई हैं, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संदिग्ध आपत्तियों के आधार पर पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने से उनके मतदान के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। पार्षदों ने सक्षम जांच समिति गठित कर आपत्तियों की सत्यता और आधार की जांच कराने की मांग की। साथ ही अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ निर्वाचन कानून के तहत कार्रवाई की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु इस गंभीर प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएगा। ज्ञापन देने वालों में पार्षद अब्दुल कादिर, रशीद फारुकी, सरफराज हुसैन, सादिक हुसैन, शाह आलम, हनीफ गुड्डू और मोहम्मद आरिफ, मोनिश आदि शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment