सूर्या फाउंडेशन ने चलाया राजकीय इंटर कॉलेज में सामूहिक वृक्षारोपण अभियान

काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मालधन क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सामूहिक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा , विद्यालय परिवार, सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के क्षेत्र प्रमुख हिमांशु तथा सूर्या संस्कार केंद्र की शिक्षिकाएँ संध्या कोहली, प्रिया लोहनी एवं हेमा आर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रऽने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देऽभाल और संरक्षण भी आवश्यक है। विद्यार्थियों ने भी पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रें में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। सामूहिक वृक्षारोपण अभियान भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment