काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग और नैनीताल एसएसपी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक तत्व कहे जाने के विरोध में महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। अलका पाल ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में कार्यकर्ताओं को शामिल होने से रोकना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था, खनन और अफसरशाही को लेकर सरकार पर निशाना साधा। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में अफसरशाही बेलगाम हो गई है। प्रदर्शन में मुशर्रफ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती, उमेश जोशी, सुशील गुड़िया, इंदुमान, संदीप सहगल, हरीश एडवोकेट, दीपिका गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, ब्रह्म सिंह पाल, विमल गुड़िया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
