काशीपुर। पुलिस को बीती 17 अगस्त को प्रतापपुर क्षेत्र में सड़क किनारे धान के खेत में अनियंत्रित अवस्था में एक कार से खून से लथपत मिले युवक के शव को घटना को प्रथम दृष्टियां सड़क हादसा समझा जा रहा था, लेकिन पुलिस की गहन जांच पड़ताल और सीसीटीवी कैमरो की मदद से पुलिस ने घटना के मात्र 48 घंटे के अंदर पूरे घटनाक्रम को सामने लाकर रख दिया। यहां बता दे की पुलिस को बीती 17 अगस्त को सूचना मिली कि प्रतापपुर क्षेत्र में सड़क किनारे धान के खेत में एक शिफ्ट डिजायर कार खड़ी है जिसमें एक खून से लथपत शव भी हे, पुलिस ने शव की शिनाख्त ग्राम बाजावाला डकिया नंबर 1 कुंडेश्वरी निवासी संजीव कुमार पुत्र सोमल सिंह के रूप में की। आज जिले के कप्तान अजय गणपति ने अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए चौंकाने वाली बात बताई, उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी ने ही अपने पति की हत्या का षड्यंत्र रचा था और बाद में खुद ही ने दो किशोरों को नाम जद करते हुए उसकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, घटना के बारे में पता चला है कि पुलिस को शक तब हुआ जब पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम हुआ और उसमें गनशॉट सामने आया, पत्नी से पूछताछ में कुछ विरोधाभास सामने आया और पुलिस को पत्नी के ऊपर शक होने लगा पूछताछ में दोनों किशोरो ने घटना का खुलासा करते हुए इस सारे षड्यंत्र में संजीव कुमार की पत्नी निशा का हाथ बताया इस दौरान कड़ी पूछताछ के बाद पत्नी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया, एसएसपी ने प्रेस को बताया कि संजीव कुमार की ग्राम थारी रामनगर में टैंट की दुकान है और उसकी दुकान पर दो किशोर काम करते हैं एक किशोर से मृतक की पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते यह सारा षड्यंत्र रचा गया, सब लोग कार द्वारा बीती 17 अगस्त को जन्मदिन की पार्टी के लिए निकले कार संजीव कुमार चला रहा था दोनों किशोरो में से एक किशोर ने पीछे से सटाकर संजीव कुमार को गोली मार दी और एक सुनसान इलाके में सड़क किनारे गाड़ी को खड़ी कर फरार हो गए, आज पुलिस ने घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए दोनों किशोरो मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा खोके और जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं, एसएसपी ने बताया बताया कि इनका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना का वर्कआउट करने वाली पुलिस टीम की कमर थपथपाई है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
