अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और तमंचे के बल पर लाखो रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से पीड़ित से वसूले गए एक लाख रुपये नकद और एक कार बरामद की है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक ग्राम सुल्तान नगर, बिजनौर निवासी और वर्तमान में कुंडेश्वरी निवासी सर्वेश कुमार ने 10 अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि साजिश के तहत उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रकम मांगी गई। आरोप है कि तमंचा दिखाकर उसे डराया गया और पांच लाख रुपये वसूल लिए गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रजविंदर कौर, पिंकी उर्फ परमजीत, राजेंद्र कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115(2), 308(5) और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसआई मनोज धौनी को सौंपी गई थी। एसएसपी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुऽबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस ने रामनगर रोड स्थित प्रतापपुर बैरियर के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी राजेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय सतनाम सिंह निवासी बैराज कॉलोनी, शक्तिनगर, बिजनौर को दबोच लिया। उसके पास से एक लाऽ रुपये नकद बरामद हुए।पुलिस पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि पिंकी कौर और रजविंदर कौर के साथ मिलकर सर्वेश को फंसाने की योजना बनाई गई थी। पिंकी और रजविंदर ने पहले उससे मेलजोल बढ़ाया। इसके बाद राजेंद्र ने कुंडेश्वरी में मकान में पेंट कराने का इस्टीमेट तय करने के बहाने उसे बुलाया। 22 जून को सर्वेश को कुंडेश्वरी के एक मकान में बुलाया गया, जहां राजेंद्र, पिंकी और पिंकी का बेटा अंशदीप मौजूद थे। आरोप है कि रजविंदर उसे राजेंद्र के किराये के कमरे में ले गई, जहां उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। बेहोश होने के बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया। होश में आने पर तमंचा दिखाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई और 10 लाख रुपये मांगे गए। पुलिस के अनुसार सर्वेश ने मौके पर गूगल-पे से एक लाऽ रुपये दिए, जबकि चार लाख रुपये अलग-अलग तारीखो में नकद दिए। इसके बाद भी आरोपी उससे लगातार पांच-पांच लाख रुपये और मांगते रहे। धमकियों से परेशान होकर उसने पुलिस की शरण ली। पुलिस के अनुसार राजेंद्र के खिलाफ पहले भी थाना काशीपुर और आईटीआई में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई मनोज धौनी, कांस्टेबल सुनील भाकुनी व बीरेन्द्र बिष्ट और एसपीओ राहुल शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment