पत्रकार अनुश्री भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

काशीपुर। प्रतिभा की धनी, कवयित्री और पत्रकार ’अनुश्री भारद्वाज’ की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर ’प्रकृति हमारी धरोहर संस्थान’ के तत्वावधान में पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिवारजनों ने अनुश्री भारद्वाज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।काशीपुर के पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान अनुश्री भारद्वाज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर उनकी स्मृति में ’वृक्षारोपण’ भी किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने अनुश्री भारद्वाज के जीवन, व्यक्तित्व और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अनुश्री भारद्वाज बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं, जिन्होंने अपनी लेखनी और रचनाओं के माध्यम से समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मजबूती से उठाया। उनकी पत्रकारिता और साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि अनुश्री भारद्वाज की लेखनी और उनके सामाजिक सरोकार आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बने रहेंगे। इस दौरान उनके जीवन और उपलब्धियों का वर्णन करते हुए कई लोग भावुक हो गए और नम आंखो से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में ’खड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, काशीपुर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी, पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के प्राचार्य अजय शंकर कौशिक, डॉ- एम-ए- राहुल, अमित शर्मा, सत्संग अध्यक्ष प्रत्याशी शुभम कुमार, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरीम सैफी’ सहित परिवारजन, पत्रकार, समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक लोग मौजूद रहे।अनुश्री भारद्वाज आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी लेखनी, उनकी रचनाएं और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा। उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर काशीपुर ने अपनी इस बेटी को नम आंखो से याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment