जीएसटी विभाग की जांच पड़ताल से व्यापारियों में आक्रोश

काशीपुर। अचानक जीएसटी विभाग की इलेक्ट्रिकल कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों और गोदामों में हुई जांच-पड़ताल के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। दिनभर चली कार्रवाई के बाद कई व्यापारी दुकानें बंद कर एमपी चौक पर एकत्र हुए और जीएसटी विभाग के विरुद्ध सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। व्यापारियों के अनुसार, जीएसटी विभाग की टीम ने विभिन्न इलेक्ट्रिकल प्रतिष्ठानों और गोदामों पर पहुंचकर दस्तावेजों, खरीद-बिक्री तथा इनपुट-आउटपुट से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। व्यापारियों का आरोप है कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई और न ही व्यापार मंडल को विश्वास में लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि व्यापारी पहले से ही महंगाई और विभिन्न करों के दबाव में कारोबार कर रहे हैं। उनका कहना था कि यदि किसी प्रतिष्ठान के दस्तावेज या टैक्स रिकॉर्ड में कमी है तो विभाग नियमानुसार कार्रवाई करे, लेकिन जांच के नाम पर व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि दीपावली का सीजन नजदीक है, जो इलेक्ट्रिकल कारोबार के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में लगातार जांच से कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई के नाम पर उत्पीड़न जारी रहा तो व्यापारी आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान अश्वनी छाबड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, जतिन नरूला, नवीन चावला, दीपक वर्मा, राजीव परनामी, हितेश भारद्वाज, राहुल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। वहीइसी बीच काशीपुर मेयर दीपक बाली धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया। मेयर के हस्तक्षेप के बाद व्यापारियों ने धरना शांत किया। मेयर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि सोमवार को नगर निगम कार्यालय में जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर मामले पर बातचीत की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment