काशीपुर। उत्तराखंड मे होने वाले आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव मे आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैँ जिसके चलते आज उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर मे पार्टी के कार्यलय का शुभारम्भ किया गया। जहाँ आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया काशीपुर कार्यालय में पहुंची जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस बीच उमा सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक भी की, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति भी तैयार की गई। संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के द्वारा हर विधानसभाओं पर जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जा रही है तो वही काशीपुर के विधानसभा से तैयारी कर रहे उदित बंसल को भी प्रत्याशी के रूप में पार्टी मंथन कर रही है। यहां आपको बताते चले की मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आदमी पार्टी ने अपना बिगुल फूंक दिया है जिसको लेकर प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपनी तैयारी को लेकर पूरे प्रदेश में जुट गई है, जहां प्रदेश के हर विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है। इसी के मद्देनजर उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया काशीपुर पहुंची जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कार्यालय मे ही जनसभा को भी सम्बोधित किया। उन्होंने उत्तराखंड की 70 विधानसभाओ पर अपने प्रत्याशी उतारने का दम भर रही हैँ। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा स्वास्थ्य पूरी तरीके से चरमराई हुई है, स्कूलों की हालत बद से बदतर है… उत्तराखंड में गुलदार की दहशत से स्कूल बंद हो जाते हैं और सरकार वन्य जीव के हमले रोकने में नाकाम हैँ हम उत्तराखंड में दिल्ली की तर्ज पर स्वास्थ्य के लिए मोहल्ला क्लीनिक जैसी योजनाएं तथा शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल की व्यवस्था तथा आधुनिक शिक्षा, बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था उत्तराखंड में लाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जहां से सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़े थे वहां के बच्चे अपने स्कूल को जाने के लिए नदियों को पार कर जान को जोखिम में डालकर जाते हैं वहां पर पुल की भी व्यवस्था नहीं है तो आप सोचें के प्रदेश में कहां विकास हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी से जो प्रत्याशी बनने की उम्मीद में है उनसे कहा गया है कि आप डोर टू डोर जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराये, हालांकि प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को दिल्ली और पंजाब के तर्ज पर यहाँ देख रही है, आप ने जहां पर सरकार बनाई है वहां पर अच्छे कार्य किए हैं उत्तराखंड में भी विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रही है प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की नीतियों से पूरी तरीके से प्रभावित है। वहीउदित बंसल ने कहा कि मेरा परिवार पहले से ही समाजसेवी रहा है और मैं भी समाज सेवी और पेशे से अधिवक्ता हूं जिसका फायदा मुझे क्षेत्र में मिलेगा आम आदमी पार्टी से में काशीपुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहा हूं और निश्चित तौर पर मुझे पार्टी टिकट देकर काशीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का मौका देगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में शिक्षा बेहाल है स्कूल बंद हो चुके हैं जो स्कूल संचालित है उनमें अभी तक आधुनिकरण तक नहीं हुआ है अगर बेहतर शिक्षा उत्तराखंड के बच्चों को मिलेगी तो शिक्षित छात्र सरकारी नौकरियों का लाभ ले सकेंगे, उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस ने ही यहां की भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाया है तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को प्रदेश की जनता देख रही है और निश्चित तौर पर यहां पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। उधर बाजपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी रहे जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी क्षेत्र और जाति की राजनीति करती है उसको खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी प्रयासरत है आने वाले चुनाव में दोनों ही पार्टियों को सबक सिखाने का काम करेगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
