काशीपुर। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र की ढेला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों से लगातार आ रहे पानी के कारण ढेला नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में भी प्रशासन सतर्क हो गया है।अधिकारियों ने लोगों से नदी के आसपास जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की हिदायत दी है। प्रशासन द्वारा बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह का जोखिम न उठाने और नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
