काशीपुर। महादेव नहर को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए आज वृहद सफाई अभियान चलाया गया। महापौर ने अपने परिवार और नगर निगम बोर्ड के साथ स्वयं नहर में उतरे तो देखते ही देखते बड़ी संख्या में शहरवासी सफाई अभियान में जुट गए। नहर में जमा प्लास्टिक और अन्य कचरे को बाहर निकाला गया। अभियान में हजारों लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों और क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।सुबह करीब आठ बजे शुरू हुए अभियान में महापौर दीपक बाली ने कहा कि महादेव नहर की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान में पॉलिटेक्निक, गोविंद बल्लभ पंत, समर स्टडी हॉल, गुरुकुल फाउंडेशन, एक ओंकार ग्लोबल स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महापौर ने अभियान में सहभागिता करने वाले विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों, पार्षदों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। महापौर ने कहा कि नदियां और नहरें हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी हैं। भारतीय परंपरा में नदियों को मां के समान सम्मान दिया जाता है। ऐसे में जलस्रोतों को स्वच्छ रऽना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। महापौर ने बताया कि फिलहाल महादेव नहर के छठ पूजा स्थल वाले हिस्से में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई के दौरान बड़ी मात्र में प्लास्टिक और अन्य अनावश्यक कचरा बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नहरों और जलस्रोतों में प्लास्टिक अथवा किसी भी प्रकार का कचरा न डालें। इससे जलस्रोत प्रदूषित होते हैं और इसका प्रतिकूल प्रभाव आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सफाई कार्य में जुटे रहे और नहर का एक हिस्सा साफ भी हो चुका है। सफाई के बाद यदि इस स्थान को लगातार स्वच्छ रऽा जाए तो नहर का स्वरूप सुंदर होने के साथ जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। महापौर दीपक बाली ने स्कूली बच्चों और युवाओं का विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा कि सात-आठ वर्ष के बच्चों से लेकर 17-19 वर्ष के युवा और बेटियां भी पूरे उत्साह के साथ सफाई अभियान में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह भागीदारी बड़ा संदेश देती है और स्वच्छता के लिए जनभागीदारी की आवश्यकता को रेऽांकित करती है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बदलाव के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। काशीपुर में स्वच्छता को लेकर नई मुहिम की जरूरत है और उन्हें ऽुशी है कि शहर का युवा इस अभियान में उनके साथ ऽड़ा है। उन्होंने कहा कि काशीपुर एक दिन में पूरी तरह स्वच्छ नहीं हो सकता, लेकिन निरंतर प्रयासों से वह दिन जरूर आएगा जब शहर को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य हासिल होगा।महापौर ने अभियान में बच्चों के साथ पहुंचे शिक्षकों और अभिभावकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यही बच्चे काशीपुर की स्वच्छता मुहिम के मुख्य वाहक बनेंगे और शहर को स्वच्छ रऽने के लिए समाज में जागरूकता पैदा करेंगे। महादेव नहर सफाई अभियान में राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू, श्रीमती उर्वशी दत्त बाली, मुद्रा बाली, नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, पार्षद अनिल कुमार, सीमा सागर, सतीश कुमार, पूर्व पार्षद देव प्रजापति, वैशाली गुप्ता, अनीता कांबोज, प्रिंस बाली, रवि प्रजापति, आलोक तिवारी, अंतरप्रीत सिंह चीमा, डीपी सिंह, डीएन यादव, सुनील कुमार सिंह, धनंजय सिंह, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, नमन अरोड़ा, दीपक कुमार, विशाल, पूर्वांचल छठ पूजा समिति के पदाधिकारी मनोज राय, आनंद कुमार, सुनील सिंह, मनोज गिरी, धनंजय सिंह, बीपी सिंह, प्रियंका अग्रवाल, ब्रजकिशोर सिंह, सुशांत, नवीन, भाव्या पांडे, ज्योतिर्गमय बिष्ट, धर्म सिंह मनराल, रजनी रावत, नामित पार्षद हिमांशु पंत, कमलेश कुमार, पाषर्द बीना नेगी, डिंपल कांबोज, मीना शर्मा, प्रकाश नेगी, हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री आनंद तिवारी, चौधरी समरपाल सिंह, जहूर ऽान, लऽविंदर सिंह, भरत यादव, निशांत, गोविन्दबल्लभ पंत स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, सफाई निरीक्षक मोहम्मद इकबाल, मुकर्रम, गणेश ध्यानी, सफाई नायक राजेश कुमार, डॉ- ज्ञान सिंह, दर्जनों पर्यावरण मित्रें सहित नगर और क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
