पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों के वेतन में अधिक बढ़ोतरी, कैबिनेट ने लिया निर्णय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों और डिमॉन्स्ट्रेटर के वेतन में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों के मानदेय में मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अधिक वृद्धि की है। इसका उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सकों को सेवा के लिए प्रोत्साहित करना और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों का मासिक वेतन 90 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.10 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों के अस्पतालों में सीनियर रेजीडेंट का वेतन 84 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.05 लाख रुपये किया गया है। इसी प्रकार पर्वतीय क्षेत्रों में जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों का वेतन 76 हजार रुपये से बढ़ाकर 85 हजार रुपये तथा मैदानी क्षेत्रों में 71 हजार रुपये से बढ़ाकर 80 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। डिमॉन्स्ट्रेटर के मानदेय में भी इसी अनुपात में वृद्धि की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में डिमॉन्स्ट्रेटर को अब 76 हजार रुपये के स्थान पर 85 हजार रुपये और मैदानी क्षेत्रों में 71 हजार रुपये के स्थान पर 80 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment