काशीपुर। कुमाऊं में दर्ज बीएनएस के अपराधों में 2025 की अपेक्षा बढ़ोत्तरी हुई है। जहां वर्ष 2025 में 5517 अपराध दर्ज हुये थे वहीं 2026 के आधे साल में 2872 अपराध दर्ज हुये हैं। वाहन, लूट व चोरी, चेन स्नेचिंग, बलवा, दहेज हत्या के अपराधों में बढ़ोत्तरी सहित गंभीर अपराधों में पिछले वर्षों की अपेक्षा बढ़ोत्तरी हुई है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं क्षेत्र, नैनीताल के लोक सूचना अधिकारी से दर्ज अपराधों व उन पर कार्यवाही के विवरणों की सूचना चाही थी। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/प्रधान लिपिक हेम चन्द्र सती द्वारा अपने पत्रांक 4277 के साथ सम्बन्धित विवरणों की सत्यापित फोटो प्रतियां उपलब्ध करायी है। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार वर्ष 2025 व वर्ष 2026 (माह जून तक) के विवरण 2025 तथा 2026 (जून तक) के अनुसार कुमाऊं मण्डल में कुल 9 डकैती के अपराध दर्ज हुये है। इसमें 2026 का 1 अपराध शामिल हैं। जिला उधमसिंह नगर में सर्वाधिक 7 तथा चम्पावत तथा नैनीताल जिले में 1-1 डकैती दर्ज हुयी है। लूट के कुल 51 अपराध दर्ज हुये हैं जिसमें 2026 के 16 अपराध शामिल हैं। सर्वाधिक 19 लूट नैनीताल जिले में तथा 18 उधमसिंह नगर जिले में, 6 बागेश्वर, 4 चंपावत तथा 2-2 अल्मोड़ा तथा पिथौरागढ़ में दर्ज हुए हैं। वाहन लूट के 4 अपराध जिले दर्ज हुए हैं जिसमें 3 वर्ष 2026 के हैं। यह नैनीताल तथा उधमसिंह नगर जिले में 2-2 दर्ज हुये हैं। चेन लूट/स्नेचिंग के वर्ष 2026 में दर्ज 26 अपराधों सहित कुल 58 अपराध दर्ज हुये हैं। इसमें 30 उधमसिंह नगर, 21 नैनीताल, 4 पिथौरागढ़, 2 चंपावत तथा 1 बागेश्वर जिले के अपराध शामिल हैं। गृह भेदन (कूमल लगाना आदि) के वर्ष 2026 में दर्ज 83 अपराधों सहित कुल 213 अपराध दर्ज हुये हैं जिसमें 106 उधमसिंह नगर, 74 नैनीताल, 16 पिथौरागढ़, 8 अल्मोड़ा, 5 चंपावत, 4 बागेश्वर के अपराध शामिल हैं। वाहन चोरी के वर्ष 2026 में 193 अपराधों सहित कुल 582 अपराध दर्ज हुये हैं। इसमें सर्वाधिक 456 उधमसिंह नगर, 108 नैनीताल, 10 चम्पावत, 4 बागेश्वर, 3 पिथौरागढ़ तथा 1 अल्मोड़ा का शामिल हैं। चोरी के वर्ष 2026 में दर्ज 113 अपराधों सहित कुल 310 अपराध दर्ज हुये हैं जिसमें 173 उधमसिंह नगर, 100 नैनीताल, 19 चम्पावत, 7 पिथौरागढ़, 6 बागेश्वर तथा 5 अल्मोड़ा जिले के शामिल हैं। हत्या के वर्ष 2026 में दर्ज 38 अपराधों सहित 102 अपराध दर्ज हुए हैं जिसमें 56 उधमसिंह नगर, 27 नैनीताल, 10 पिथौरागढ़, 5 अल्मोड़ा, 2-2 बागेश्वर, चम्पावत जिले के शामिल है। बलवा के वर्ष 2026 में 177 अपराधों सहित 473 अपराध दर्ज हुए हैं जिसमें 354 उधमसिंह नगर, 78 नैनीताल, 17 अल्मोड़ा, 14 चंपावत, 9 पिथौरागढ़ तथा 1 बागेश्वर का शामिल हैं। फिरौती हेतु अपहरण के 2 अपराध 2025 में हुये हैं जो जिला नैैनीताल में हुये हैं। हत्या हेतु अपहरण के 4 अपराध 2025 में र्दज हुये जो जिला उधमसिंह नगर में हुये हैंं। महिला अपहरण के वर्ष 2026 के 39 अपराधों सहित कुल 139 अपराध दर्ज हुये हैं इसमें 91 उधमसिंह नगर जिले के, 28 नैनीताल, 8 पिथौरागढ़ तथा 5-5 चम्पावत व अल्मोड़ा तथा 2 बागेश्वर जिले के शामिल हैं। अन्य अपहरण के वर्ष 2026 के 3 अपराधों सहित कुल 12 अपराध दर्ज हुये जिसमें 6 उधमसिंह नगर, 4 नैनीताल तथा 1-1 अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिले के शामिल है। दहेज हत्या के वर्ष 2026 के 12 अपराधों सहित कुल 24 अपराध दर्ज हुये हैं जिसमें 14 उधमसिंह नगर, 5 नैनीताल, 2 पिथौरागढ़ तथा 1-1 अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत जिले के शामिल है। बलात्कार के वर्ष 2026 में दर्ज 169 अपराधों सहित कुल 528 अपराध दर्ज हुये हैं इसमें 282 उधमसिंह नगर, 145 नैनीताल, 34 पिथौरागढ़, 28 अल्मोड़ा, 25 चंपावत तथा 14 बागेश्वर जिले के शामिल हैं। अन्य भारतीय दण्ड विधान/बी-एन-एस- के वर्ष 2026 में 1999 अपराधों सहित कुल 5878 अपराध दर्ज हुये हैं। इसमें 3413 उधमसिंह नगर, 1465 नैनीताल, 337 अल्मोड़ा, 281 पिथौरागढ़, 230 चम्पावत तथा 152 बागेश्वर जिले के शामिल है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
