काशीपुर। कुमाऊं में दर्ज बीएनएस के अपराधों में 2025 की अपेक्षा बढ़ोत्तरी हुई है। जहां वर्ष 2025 में 5517 अपराध दर्ज हुये थे वहीं 2026 के आधे साल में 2872 अपराध दर्ज हुये हैं। वाहन, लूट व चोरी, चेन स्नेचिंग, बलवा, दहेज हत्या के अपराधों में बढ़ोत्तरी सहित गंभीर अपराधों में पिछले वर्षों की अपेक्षा बढ़ोत्तरी हुई है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं क्षेत्र, नैनीताल के लोक सूचना अधिकारी से दर्ज अपराधों व उन पर कार्यवाही के विवरणों की सूचना चाही थी। इसके…
Day: October 12, 2026
बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर सरकार दे 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा: अलका पाल
काशीपुर। बेमौसमी ओलावृष्टि, तेज आंधी और बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार से प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से धान और गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है। अलका पाल ने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर धान की तैयार फसल बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं…
महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर मंथन बैठक का आयोजन
काशीपुर। मंगलवार को निकलने वाली महाराजा अग्रसेन की विशाल शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर पायतेवाली रामलीला सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कुमाऊं वैश्य महासभा के संरक्षक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति योगेश जिंदल ने वैश्य समाज की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक चुनौतियों पर चिंता जताते हुए समाज से एकजुट होकर अपने हितों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। योगेश जिंदल ने कहा कि राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान और आर्थिक सामर्थ्य के बावजूद वैश्य समाज बिखराव का सामना कर रहा है। समाज के युवाओं को सरकारी नौकरियों में…
