महापौर ने किया रामलीला का विधिवत शुभारंभ

काशीपुर। श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित भव्य रामलीला का विधिवत शुभारंभ महापौर ने बतौर मुख्य अतिथि पूजा-अर्चना के साथ किया। शुभारंभ अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, कलाकारों, श्रद्धालुओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी से आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।महापौर दीपक बाली ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य का संदेश देता है। रामलीला महज धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है। इसके मंचन के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों से रूबरू होने का अवसर मिलता है। उन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, कलाकारों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव तथा धर्म के प्रति आस्था और मजबूत हो। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, राज्य मंत्री सीमा चौहान, उपमंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शरद मित्तल, मुकेश शर्मा, जनरल मैनेजर महेश चन्द्र अग्रवाल, मैनेजर मनोज कुमार अग्रवाल, सदस्य राजेंद्र मेहरोत्र, राजेंद्र माहेश्वरी, विवेक अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, मदन ठाकुर, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, डॉ- दीपिका गुड़िया आत्रेय, संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, विजय चौधरी, वेद पाल, अलका पाल, अश्वनी छाबड़ा, संदीप सहगल एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला के शुभारंभ को लेकर श्रद्धालुओं में ऽासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर देर तक धार्मिक माहौल बना रहा और श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिरस में डूबा रहा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment