पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया

काशीपुर। आईटीआई पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत हेमपुर स्माइल, हिम्मतपुर तथा चौकी पैगा क्षेत्र के ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा और व्यक्तिगत गोपनीयता (प्राइवेसी) से संबंधित सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, निजी जानकारी साझा करने तथा ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। ग्रामीणों को किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment