आरओबी की 5 दिन चली मरम्मत के बाद यातायात फिर से शुरू

काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक के ऊपर से होकर गुजर रहे रेलवे ओवरब्रिज आरओबी की 5 दिन चली मरम्मत के बाद आज से यातायात फिर से शुरू कर दिया गया है। बतादें कि इस आरओबी का शिलान्यास वर्ष 2017 में हुआ था। करीब सात साल बाद 19 अप्रैल 2024 को बिना उद्घाटन के इस पर यातायात शुरू कर दिया गया था। यातायात शुरू होने के बाद से ही आरओबी के एक्सपेंशन ज्वाइंट कई बार खराब हो चुके हैं। विभाग ने भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए तीनों रास्तों पर हाईट बैरियर भी लगाए थे। जिन्हें हैवी लोटेड वाहनों ने टक्कर मारकर कई बार क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिस पर प्रशासन ने भी हाथ खड़े करते हुए हाईट बैरियर लगाने छोड़ दिये थे। परंतु बार-बार एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त होकर वहां गहरे-गहरे गड्डे होने के कारण दरारें बन गई थी। जिससे इस आरओवी की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने के साथ ही यातायात शुरू होने के महज दो साल के भीतर ही आरओबी के अधिकांश एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गए। जिस पर ज्वाइंट बदलने और मरम्मत के लिए आरओबी को बीती चार अक्टूबर को पांच दिन के लिए इस आरओबी को बंद कर दिया गया था। बार-बार एक्सपेंशन ज्वाइंट खराब होने पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण आरओबी में बार-बार खराबी आ रही है। जबकि, एनएच अधिकारियों का कहना है कि एक्सपेंशन ज्वाइंट में तकनीकी खराबी दूर करने के लिए इस आरओबी को बंद किया गया था। पांच दिनों की मरम्मत के बाद आज से इस आरओबी को खोलने पर यातायात फिर से सुचारू होने लगा है जिससे शहरवासियों ने कुछ राहत की सांस ली है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment