सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड के 106 युवाओं को विदेश में मिला रोजगार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवा विदेशों में नौकरी हासिल कर चुके हैं। इनमें 75 युवा जापान, एक जर्मनी और 30 युवा सऊदी अरब में हेल्थ, हॉस्पिटेलिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उन्हें विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में जर्मन और जापानी भाषा के कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाने की जानकारी दी गई है। उत्तरकाशी और टिहरी जनपद में भी जल्द विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर मई 2023 में इस रोजगारपरक योजना को मंजूरी दी गई थी। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कौशल एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को वैश्विक बाजार की जरूरतों के अनुरूप कौशल और भाषा प्रशिक्षण देकर विदेशों में रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, देहरादून में जर्मन भाषा के 75 और जापानी भाषा के 45, अल्मोड़ा में जर्मन भाषा के 22 तथा बागेश्वर में जापानी भाषा के 16 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। वर्तमान में देहरादून में जर्मन भाषा के चार और जापानी भाषा के दो बैच, अल्मोड़ा में जर्मन भाषा का एक बैच तथा बागेश्वर में जापानी भाषा का एक बैच संचालित है। योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विदेशों में रोजगार के लिए आवश्यक भाषाई दक्षता प्रदान करने और उनके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर खोलने पर जोर दिया जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment