काशीपुर। ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सहकारी क्रय-विक्रय समिति परिसर में वृहद ऋण वितरण मेले का आयोजन किया गया। इसमें 145 लाभार्थियों को करीब 2 करोड़ 27 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि बैंक अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा, पीसीयू के पूर्व चेयरमैन राम मेहरोत्रा एवं बैंक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे। इस दौरान ममता मेहरोत्रा ने कहा कि ऋण मेले ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। बैंक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी ने सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों और बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं महाप्रबंधक संदीप कुमार ने ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उप महाप्रबंधक धनराज सिंह नपलचयाल, पूर्व निदेशक अरविंद सक्सेना, विपिन अरोरा, हरी सिंह यादव, शाऽा प्रबंधक प्रदीप सिंह चंदेल, निपेंद्र सिंह, रोहित गर्ग, मीरा गैरा, संजीव गर्ग, मदन सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
