काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य के काशीपुर आवागमन पर कवि नगर मंडल के मंडल महामंत्री अशोक कुमार सैनी के निवास स्थान पर स्वागत किया गया। साथ ही मोर्चे में होने वाले आगामी संगठनात्मक विषय पर चर्चा की गई। नेत्रपाल मौर्य ने बताया कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा को बहुत ज्यादा जिम्मेदारी मिलने वाली है। हम सभी को मिलकर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चे के लिए काम करना है ताकि संगठन का काम सही तरीके से चल सके। स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश सैनी, देवेश सैनी, पवन सैनी एडवोकेट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
