ऋषिकेश। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (18 अप्रैल) को ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारम्भ कार्यक्रम में भाग लिया और चारधाम के लिए रवाना होने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का औपचारिक शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। देशभर से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, साधना और आत्मिक जुड़ाव…
Day: April 18, 2026
बार एसोसिएशन ने जजों के स्थानांतरण पर विदाई समारोह किया आयोजित
काशीपुर। बार एसोसिएशन द्वारा परिवार न्यायाधीश मोनिका मित्तल, न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव, प्रथम अपर सिविल जज दीप्ति पंत के स्थानांतरण के उपलक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस मौके पर बोलते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे व सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा की इन न्यायिक अधिकारियों ने अपने न्यायिक कार्यों से न्याय की गरिमा को विभूषित किया है। इस मौके प्रथम अपर जिला जज मनोज गर्ब्याल, एसीजेएम सचिन कुमार, सिविल जज धर्मेंद्र शाह, सिविल जज पूनम तोड़ी, सिविल जज, श्रृष्टि बनियाल, सहित बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे,…
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध से काशीपुर के उद्योग प्रभावित: पवन अग्रवाल
काशीपुर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध से काशीपुर के उद्योग प्रभावित रहे हैं। ऐसे में उद्यमियों की समस्या पर कुमायूं गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉर्मस एण्ड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और समस्याओं के समाधान कराने की मांग की।अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान में चल रहे युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है। इसका उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सीएम से उद्योगों को एलपीजी की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति किए जाने…
शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक कदम का विरोध करना राजनीतिक निर्णय: अमित
काशीपुर। भाजपा नेता अमित मनचंदा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक कदम का विरोध करना केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देश की बेटियों, बहनों और माताओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। महिलाओं को 33» आरक्षण देने वाले इस महत्वपूर्ण प्रयास का मजाक उड़ाना नारी सम्मान को ठेस पहुँचाने जैसा है। उन्होंने कहा कि आज जब देश नारी सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब ऐसे विरोध यह दर्शाते हैं कि कुछ लोग अब भी महिलाओं को उनका उचित…
पर्यावरण मित्रों और सहयोगियों के साथ महापौर ने खुद ही स्वच्छता को लेकर झाड़ू हाथ में थाम ली
काशीपुर। महापौर आज दिन निकलते ही अपने पार्षदों नगर निगम अधिकारियों अपने सहयोगियों तथा पार्टी जनों एवं पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतर गए और उन्होंने वार्ड 38 के क्षेत्र में मुरादाबाद रोड पर ढेला नदी के आसपास के क्षेत्र को साफ स्वच्छ बनाने हेतु अभियान छेड़ दिया। महापौर ने ने सिर्फ सड़क पर झाड़ू लगाई बल्कि ढेला नदी के आसपास पड़ी गंदगी को पॉलिथीन बैगों में भरा और जहां-जहां सफाई की गई वहां-वहां पानी के तेज बहाव वाले पाइप से धुलाई भी की।…
चैती मेला की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाने को लेकर महापौर ने लिखा प्रशासन को पत्र
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने चैती मेला की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को पत्र भेजा है ताकि व्यापारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके।महापौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि चेती मेला 19 मार्च से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया था, लेकिन शुरुआती चार दिनों में अत्यधिक बारिश के कारण मेले की गतिविधियां प्रभावित रहीं। इसके बाद एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के चलते भी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, जिससे मेला परिसर…
नगर आयुक्त ने शहरवासियों को फर्जी नियुक्ति के नाम पर हो रही ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति में शहरवासियों को फर्जी नियुक्ति के नाम पर हो रही ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। निगम प्रशासन के अनुसार, कुछ संगठित गिरोह नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से अवैध रूप से धन वसूली कर रहे हैं, जिससे न केवल आम लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि नगर निगम की छवि भी प्रभावित हो रही है। मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम स्तर पर इस…
