काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महापौर दीपक बाली ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि आगामी 14 अप्रैल को क्षेत्र में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर लगी प्रतिमाओं की विशेष रूप से सफाई, रंग-रोगन और आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता पर ध्यान दिया जाए, ताकि जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न…
Month: April 2026
भारी मात्रा में स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार
काशीपुर। उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर स्कूटी सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 108 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 33 लाख रूपये आंकी गई है।आज आईटीआई कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस व एसओजी की टीम…
सूर्या फाउंडेशन के 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन
काशीपुर। ग्राम ढकिया गुलाबों के एक स्कूल में सूर्या फाउंडेशन के 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापनग्राम ढकिया गुलाबों स्थित स्कूल में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के एमडी भी उपस्थित रहे। उनके साथ सूर्या फाउंडेशन से विकास विश्वकर्मा,…
महापौर ने अपने पुराने निवास से अपना जनगणना रजिस्ट्रेशन कराकर देशव्यापी जनगणना कार्यक्रम का शुभारंभ किया
काशीपुर। काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक बाली ने आज अपने पुराने निवास स्थान मौ टांडा उज्जैन से अपना जनगणना रजिस्ट्रेशन कराकर देशव्यापी जनगणना कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनगणना कार्य को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की। महापौर दीपक बाली ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित यह जनगणना अभियान देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या संबंधी वास्तविक स्थिति का आंकलन करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके आधार पर ही भविष्य की योजनाएं और नीतियां तय की…
मोहल्ला कटोराताल में प्राचीन कुएं व धर्मशाला का जीर्णाेद्धार करने की मांग
काशीपुर। प्राचीन कुएं व धर्मशाला का जीर्णाेद्धार करने को लेकर आज दर्जनों लोगों ने मेयर दीपक वाली को ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में बताया कि मौहल्ला कटोराताल में छावनी मोड़ के समीप पठानों वाली गली से सटी गली में एक प्राचीन कुआं है जहां हिंदू धोबी समाज की धर्मशाला भी थी, जिसमें हिंदू धोबी समाज के लोग कई सामाजिक कार्य करते थे लेकिन यह धर्मशाला अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। बताया कि कुएं का पानी भी सफाई के अभाव से दूषित हो गया है। वार्ड 31 के मौहल्लेवासियों ने महापौर…
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रेल सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन कर रेल मंत्री के नाम संबोधित सोपा ज्ञापन
काशीपुर। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल सुविधाओं के लिए जोरदार नारेबाजी करते हुए रेल मंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय का एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वार्ष्णेय एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काशीपुर में रेल सुविधाओं की अनदेखी के लिए प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि काशीपुर…
मात्र 12 घंटे के भीतर आईटी विद्युत तार चोरी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। बिजली केबिल चोरी की घटना का कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर 45 कुन्तल बिजली केबिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 9 अप्रैल को अवर अभियंता कुंडेश्वरी उपकेंद्र काशीपुर अकरम पुत्र नवाब अली द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बताया गया कि महादेव नगर कुंडेश्वरी क्षेत्र से अज्ञात चोरों के द्वारा 8 विद्युत पोलों पर लगी एचटी केबल करीब 12 से 15 कुंतल वजनी को काटकर चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 303(2)/324(3) बीएनएस का…
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल 18वें दिन भी जारी
काशीपुर। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 18 वे दिन भी जारी रही। अभियंताओं ने सिंचाई खंड कार्यालय पर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ उधम सिंह नगर की अध्यक्ष ज्योति रावत अपने तीखे स्वर में कहा कि उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले यह अनिश्चितकालीन आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता परवेज आलम ने बताया कि हमारी 27 सूत्रीय मांगों में विभिन्न विभागों…
नदीम जैदी व तमन्ना हनीफ को वक्फ अधिकरण द्वितीय सदस्य’ के पद पर नियुक्त होने पर दी मुबारकबाद
काशीपुर। उत्तराखंड शासन अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग ने राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के वक्फ अधिकरणों (वक्फ ट्रिव्यूनल्स्) में रिक्त पदों को भरने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ- पराग मधुकर धकाते के जारी आदेश में बताया कि गढ़वाल मंडल (देहरादून) से नदीम जैदी व कुमाऊं मंडल (हल्द्वानी) से तमन्ना हनीफ को वक्फ अधिकरण, कुमाऊं मंडल, जनपद नैनीताल में ‘द्वितीय सदस्य’ के पद पर नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार इन दोनों सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 03…
बेमौसमी बारिश कहीं फायदे बंद तो कहीं नुकसानदायक
काशीपुर। किसानों की उम्मीदों पर बेमौसम हुई बारिश ने पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी पक कर तैयार गेहूं की फसल भीग गई है और अब फसल को सूखने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में किसानों के सामने खेत में आंधी से लेटी फसल की भी चिंता सता रही है। फसल के सड़ने के आसार बने हुए हैं। बेमौसम हल्की बारिश और तेज हवाओं ने गेहूं की तैयार खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई जगह खेतों में लहलहाती फसल जमीन पर गिर…
