देहरादून। उत्तराखंड ने खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रह का नया रिकॉर्ड कायम किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के नेतृत्व में राज्य को खनन से कुल 1217 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो निर्धारित 950 करोड़ रुपये के लक्ष्य से काफी अधिक है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब प्रदेश ने तय लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म राजपाल लेघा के अनुसार, इस कुल राजस्व में 1130 करोड़ रुपये ट्रेजरी…
Month: April 2026
सरकारी विभाग बने पानी बिल के बड़े बकायेदार, आईटीआई से हुआ खुलासा
काशीपुर। ग्राम मिस्सरवाला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता आसिम अज़हर के द्वारा जल संस्थान से मांगी गई सूचना में बड़ा खुलासा हुआ है। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त अभिलेखों के अनुसार मार्च 2026 तक काशीपुर क्षेत्र में पानी के बिलों का कुल ₹4,38,06,758 बकाया (अवशेष) दर्ज है।जानकारी लेने से पता चला की बकाया राशि में आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ कई सरकारी विभाग भी प्रमुख रूप से शामिल हैं, जो लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिनमे अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग (PWD) – ₹1,00,450, कोतवाली काशीपुर –₹43,12,831,…
प्रशासन को मिला एक खंडहर से एलपीजी गैस का जखीरा, कच्ची शराब व गांजा भी हुआ बरामद
काशीपुर। बड़ी मात्रा में सिलिंडरों का जखीरा प्रशासन की टीम ने एक खडहर से पकड़ा है। एलपीजी सिलिंडरों के अवैध भंडार स्थल का संचालन उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर, स्वार तहसील के धोसीपुर गांव का जुबैद अली संचालित कर रहा था। मौके से कच्ची शराब व गांजा भी मिला है। पूर्ति विभाग ने सिलिंडरों को गैस गोदाम को सौंप लिया है। आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी करने की तैयारी है। राजस्व, पूर्ति विभाग व पुलिस की टीम ने बीती शाम ग्राम दभौरा मुस्तकम, परमानंदपुर तहसील काशीपुर में चहारदीवारी के भीतर पुराने…
भाजपा कार्यालय में मनाया भाजपाइयों ने धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस
काशीपुर। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर पूरी धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया और जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर सभी ने ध्वजारोहण रोहण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों सहित महापौर ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।…
नगर क्षेत्र में खुली देशी-विदेशी शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय महिलाओं का गुस्सा फूटा
काशीपुर। बाजपुर रोड पर चैती चौराहे के समीप हाल ही में खुली देशी-विदेशी शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। देर शाम बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर एकत्रित हुईं और जोरदार प्रदर्शन करते हुए दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की। इस दौरान मौके का माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। आज भी महिलाओं ने सड़क जाम कर दुकान बंद करने का विरोध किया। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग के निरीक्षक दिवाकर चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का…
धामी सरकार ने दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की, सात और लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए रविवार को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात व्यक्तियों को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पहले सरकार शुक्रवार को 14 लोगों को अलग-अलग संस्थाओं में नियुक्त कर चुकी थी, जिसके बाद अब कुल संख्या में और इजाफा हुआ है। जारी सूची के अनुसार हरिद्वार के राव खालेखां उर्फ वरीश को किसान…
नगर क्षेत्र के ज्ञानार्थी कॉलेज में आयोजित हुआ मेधावी छात्र सम्मान समारोह
काशीपुर स्थित ज्ञानार्थी कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री भाजपा श्री गुंजन सुखीजा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राहुल अग्रवाल (प्रतिनिधि, नैनीताल लोकसभा सांसद), श्री एस.के. सिंह (पुलिस अधीक्षक, काशीपुर) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री नवीन अरोड़ा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत कॉलेज के अध्यक्ष श्री संतोष मेहरोत्रा, सेक्रेटरी शिवानी…
26 अप्रैल को होने वाले विशाल श्रद्धा पर्व कार्यक्रम को लेकर बैठक कर हुई रूपरेखा तैयार
काशीपुर। श्रद्धा पर्व को लेकर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस-भीम संगठन द्वारा प्रतिवर्ष सीताबनी रामनगर में आगामी 26 अप्रैल को होने वाले विशाल श्रद्धा पर्व कार्यक्रम को लेकर बीती सायं मोहल्ला महेशपुरा बाल्मीकि कॉलोनी में भावाधस-भीम संगठन की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भावाधस-भीम के पूर्व तहसील प्रभारी वीर विनोद सूद ने 26 अप्रैल को होने वाले श्रद्धा को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। और उनसे अपने-अपने सुझाव मांगे और कहां की कार्यक्रम को अच्छे से सफल बनाना है। जिसमें कई भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु वाल्मीकि…
शराब पीकर उत्पात मचाने वाले सात और गांजा समेत एक युवक गिरफ्तार
काशीपुर। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 882 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गौशाला मोड से पंचायत घर के पास प्रतापपुर निवासी विनोद कुमार सैनी पुत्र मिट्ठन लाल सैनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में भरा 882 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में एसआई सौरभ कुमार भारती, संजय…
6 अप्रैल को मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस
काशीपुर । हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाता है, संघ के द्वारा पार्टी की स्थापना सन 1951 मे हुई थी.. इस पार्टी की नीव डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा रखी गई थी, इसके उपरांत 1980 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनता पार्टी का गठन किया और प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी रहे.. भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर बोलते हुए पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी तब…
