देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून अब प्रभावी परिणाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी नौकरियों में चयन मेहनत, प्रतिभा और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर हो रहा है, जिससे युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नई कार्यसंस्कृति आज उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत बनती जा रही है। इसी का परिणाम है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में करीब 33 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई…
Day: May 22, 2026
मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी, केदारनाथ धाम में मूसलाधार बारिश
देहरादून। ‘नौतपा’ की शुरुआत से ठीक पहले उत्तराखंड में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर राज्य के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल है, वहीं दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अचानक करवट ले रहा है। रुद्रप्रयाग जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।केदारनाथ धाम में आसमान पर काले बादलों ने डेरा डालते ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग…
बकरीद को लेकर काशीपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
काशीपुर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से काशीपुर पुलिस द्वारा अल्लीखां क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की।पुलिस अधिकारियों ने लोगों को खुले में कुर्बानी न करने और निर्धारित स्थानों पर ही धार्मिक गतिविधियां संपन्न करने के निर्देश दिए। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई।फ्लैग मार्च…
महापौर ने नगर की 6 और सड़कों का किया शिलान्यास
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने 74 लाख 18 हजार रुपए की लागत से बनने वाली 6 सड़कों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 1 में पांडे जी के मकान से नरेश त्यागी के मकान तक तथा संलग्न रास्ते में नहर वाली सड़क तक वार्ड नंबर 1 में ही विजय ध्यानी के मकान से अमृतपाल सिंह के मकान तक सैनिक कॉलोनी में नारायण दत्त सती के मकान से संजय कुकरेती के मकान को लेते हुए सुंदरियाल जी के मकान तक भूपेंद्र रावत के मकान से विजय सिंह रावत के…
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर भेजे प्रयोगशाला
काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने सीएम हेल्प लाइन व विभाग से की गई शिकायत के आधार पर मिष्ठान विक्रेता, दुग्ध डेयरी व एक ढाबा समेत सात दुकानों को निरीक्षण करके जांच की। उन्होंने बताया एक शिकायत के आधार पर ग्राम बाबरखेड़ा स्थित एक मिष्ठान विक्रेता के यहां से मावा बर्फी के सैंपल लेकर जांच के भेजा गया है। ग्राम सरवरखेड़ा में एक ढाबा संचालक पर आरोप था…
24 मई को पंतजलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा एक महासम्मेलन का होगा आयोजन
काशीपुर। आगामी 24 मई को प्रातः 9 बजे से शुगर फैक्ट्री रोड स्थित सत्यम् पैलेस में पंतजलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा एक महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। पंतजलि योग पीठ हरिद्वार के उत्तराखण्ड राज्य प्रभारी भास्कर होली, भारत स्वाभिमान पंतजलि योग पीठ हरिद्वार के जिला प्रभारी अमित चन्द्र शर्मा व पंतजलि योग समिति के जिला प्रभारी कुंदन सिंह बंगारी ने यहां सुभाष नगर कालोनी में प्रतिष्ठान में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यकर्ता महासम्मेलन में पंतजलि योग पीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश…
