बकरीद को लेकर काशीपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

काशीपुर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से काशीपुर पुलिस द्वारा अल्लीखां क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की।पुलिस अधिकारियों ने लोगों को खुले में कुर्बानी न करने और निर्धारित स्थानों पर ही धार्मिक गतिविधियां संपन्न करने के निर्देश दिए। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment