मंगेतर ने रची खौफनाक साजिश, पहले भी की थी हत्या की कोशिश; ट्रेकिंग के दौरान धक्का देकर उतारा मौत के घाट

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारी परिवार के 25 वर्षीय युवक केतन अग्रवाल की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शुरुआत में इसे एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि केतन की मौत एक सुनियोजित हत्या थी। इस मामले में पुलिस ने उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 18 जून को केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोनावला स्थित लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गया था। सिया का जन्मदिन होने के कारण दोनों वहां पहुंचे थे। घटना के बाद सिया ने पुलिस को बताया था कि फोटो खींचते समय केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया। शुरुआत में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था।हालांकि जांच के दौरान कई संदिग्ध तथ्य सामने आए। पुलिस को पता चला कि सिया गोयल और चेतन चौधरी पिछले एक वर्ष से रिश्ते में थे और सिया इस शादी से खुश नहीं थी। कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से यह भी सामने आया कि घटना के समय चेतन चौधरी भी लोहागढ़ क्षेत्र में मौजूद था।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि केतन की हत्या की साजिश पहले से रची जा रही थी। पुलिस के अनुसार घटना से चार दिन पहले भी सिया गोयल केतन के साथ लोहागढ़ ट्रेक पर गई थी, जहां उसने कथित तौर पर उसे धक्का दिया था। उस समय सिया ने दावा किया था कि उसने सांप देखकर केतन को बचाने के लिए ऐसा किया था, लेकिन बाद में यह घटना भी हत्या के असफल प्रयास के रूप में सामने आई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति हूडी पहनकर दिखाई दिया, जिसने पुलिस का ध्यान खींचा। गर्म मौसम में इस तरह के कपड़े पहनना असामान्य था। बाद में यही सुराग जांच को आरोपियों तक पहुंचाने में अहम साबित हुआ।मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि केतन ने पहले भी सिया के व्यवहार को लेकर कुछ चिंताएं जताई थीं, लेकिन परिवार ने उन बातों को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment