उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण ने पकड़ी रफ्तार; पहली तिमाही में कर राजस्व में 22% की बढ़ोतरी, राज्य को मिला बड़ा वित्तीय संबल

देहरादून। उत्तराखंड में राज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कर संग्रहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल से जून 2026 के दौरान राज्य में नेट एसजीएसटी संग्रहण में 24 प्रतिशत, कुल कर संग्रहण में 22 प्रतिशत तथा नान-जीएसटी राजस्व में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी शनिवार को प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक में दी गई।बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जून 2026 के दौरान राज्य का…

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं तीन बार विधायक रहे हीरा सिंह बिष्ट का रविवार को 81 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और उनके समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।हीरा सिंह बिष्ट का राजनीतिक जीवन पांच दशक से अधिक समय तक जनसेवा और कांग्रेस संगठन को समर्पित रहा। उन्होंने अविभाजित उत्तर…

रामनगर के मोहान क्षेत्र में बाघ का हमला, घास काटने गई बुजुर्ग महिला गंभीर घायल; ग्रामीणों के शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा बाघ

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित मोहान क्षेत्र में रविवार को बाघ के हमले से दहशत फैल गई। कुनखेत गांव के समीप घास काटने गई एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर घात लगाकर बैठे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।जानकारी के अनुसार कुनखेत मोहान निवासी बसंती देवी (65), पत्नी बाली राम, रविवार को गांव के…

राजाजी टाइगर रिजर्व को मिलेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स; मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में वन्यजीव बोर्ड की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 23वीं बैठक एवं उत्तराखंड राज्य बाघ संचालन समिति की बैठक में वन्यजीव संरक्षण, बाघों की सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में राजाजी टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, वनकर्मियों के हितों की रक्षा तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने संबंधी कई अहम निर्णय लिए गए।बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय राजाजी टाइगर रिजर्व के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व की तर्ज पर स्पेशल टाइगर…

कारगिल विजय दिवस पर शौर्य स्थल पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह; वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर नारियों का किया सम्मान

देहरादून। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने देहरादून स्थित चीड़बाग शौर्य स्थल पहुंचकर कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया तथा उनके परिजनों, विशेषकर वीर नारियों का सम्मान करते हुए देश के प्रति उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।राज्यपाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि…

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं; शहीद परिवारों की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख, मुफ्त बस यात्रा और स्टाम्प ड्यूटी में भी राहत

देहरादून। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए राज्य सरकार की सैनिक हितैषी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है तथा देश सदैव अपने वीर जवानों के त्याग का ऋणी रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए अनेक…

नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को महापौर दीपक बाली ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग सुना

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 136वें एपिसोड को काशीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 29 रम्पुरा में स्थित अनन्या होटल में पार्टी के कार्यकर्ताओं संग सुना।इस दौरान जिला महामंत्री सुशील शर्मा , प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ दीपक मित्तल , उपाध्यक्ष आवास विकास मंडल योगेश विश्नोई , पार्षद अशोक सैनी , जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला , पर्यटन प्रकोष्ठ सह संयोजक ज्योतिर्मय बिष्ट , पर्यटन प्रकोष्ठ संयोजक चेतन अरोरा , पर्यटन प्रकोष्ठ सह संयोजक अमन बाली , आवास विकास मंडल…

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में व्यापक फेरबदल किया है। जारी आदेशों के अनुसार कई प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं अपर सचिवों के विभागों का पुनर्वितरण किया गया है। इस बदलाव के तहत शिक्षा, परिवहन, आबकारी, सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज, वित्त, सचिवालय प्रशासन और गन्ना विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है।जारी आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव एल. फैनई से आबकारी विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है, जबकि उनके…

कारगिल विजय दिवस पर ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन, शहीदों को नमन कर दौड़े मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गढ़ी कैंट स्थित शौर्य स्थल, छिड़बाग में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सबसे पहले युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। इसके बाद उन्होंने सैकड़ों युवाओं, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों और नागरिकों के साथ मैराथन में दौड़ लगाकर देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का…

आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन’ उत्साहपूर्वक हुआ संपन्न

काशीपुर। ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन’ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों को सम्मानित करते हुए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके योगदान की सराहना की। सम्मेलन में सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि केंद्र एवं उत्तराऽंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की है। उनके प्रेरक अनुभवों ने अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार…