राम जन्म के बाद पूरी अयोध्या में शहनाई की आवाज गूंजने लगी:शीतल दीदी

काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी चैती मेला परिसर में चल रही नौ दिवसीय भव्य राम कथा के पांचवें दिन कथा व्यास शीतल दीदी ने भगवान राम की बाल लीलाओं का अत्यंत मनोहारी वर्णन करते हुए कहा कि राम के जन्म लेने के बाद पूरी अयोध्या में शहनाई की आवाज गूंजने लगी। उन्होंने बताया कि बाल लीला संसार की सकारात्मक एवं सुखद आनंदमयी लीला है। जिसमें भगवान की साम्यवादी तथा समतामूलक चिंतन स्पष्ट होता है।राजा दशरथ के आंगन में राम का घुटने के बल पर चलना , किलकारियां भरना, माता कौशल्या द्वारा उन्हें प्रेम से रिझाना पूरे अयोध्या के कण कण को आनंदित करता है। जब राजा दशरथ राम को भोजन के लिए बुलाते हैं तो वह समता के पोषक होकर बाल सऽाओं के साथ ऽेलते हैं।कथा व्यास जी ने बताया कि भगवान शिव हनुमान जी के साथ अपना भेष बदलकर प्रभु राम की बाल लीलाओं का दर्शन करते हैं उन्होंने कहा कि जो लोग रामकथा का श्रवण करते हैं उन पर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दौरान मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री मुख्य यजमान आनंद कुमार प्रधान देवेन्द्र यादव नूतन नागर पार्षद अनिल कुमार प्रदीप मल्होत्र दिग्विजय वर्मा हनुमान गढ़ी से लक्ष्मी दास गणेशानंद दास राजेन्द्र पेंटर भुवन जोशी बलराम तोमर जीतू पाल ममता यादव सोनिया तोमर ऽुशी तोमर ज्योति तोमर मंजू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment