हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कुंठा और हताशा लगातार बढ़ती जा रही है और वह अभी तक सामंतवादी सोच से बाहर नहीं निकल पाए हैं। हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की सोच ऐसी है कि वह चाहते हैं कि देश की संसद और पूरा देश उनके हिसाब से चले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सप्तसरोवर मार्ग स्थित बंदी छोड़ श्री ब्रह्मनिवास…
Day: August 22, 2026
डॉ युनूस चौधरी बने भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने पूर्व जसपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ- यूनुस चौधरी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति अल्पसंख्यक मोर्चा का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया । डॉ- यूनुस चौधरी काशीपुर जिले समेत पूरे उत्तराखंड में भाजपा को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते आ रहे हैं। उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और कर्मठता को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देश मे अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी राकेश…
पंत जी की जयंती से पूर्व पंत समिति टीम ने पंत पार्क का किया निरीक्षण
काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती से पूर्व पंत जयंती समारोह समिति की टीम ने स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त न मिलने पर समिति पदाधिकारियों ने रोष जताया। समिति संयोजक दिलीप मेहरोत्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 10 सितंबर को पार्क में पंत जयंती समारोह आयोजित किया जाता है। आयोजन से पूर्व प्रशासन से व्यवस्थाएं चौकस रऽने का आग्रह किया जाता है, लेकिन खेद का विषय है कि व्यवस्थाएं केवल आयोजन से एक-दो दिन पहले ही दुरुस्त की जाती हैं।…
सरकार और प्रशासन किसानों की सुध ले : अलका पाल
काशीपुर। जिलाधिकारी मुख्यालय पर अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों को महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने समर्थन देते हुए कहा कि प्रशासन और शासन को किसानों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए ना की तानाशाही का परिचय देना चाहिए। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि काशीपुर में बंद पड़ी शुगर मिल पर ही 2011 से लेकर अब तक 25 करोड़ रूपया किसानों का बकाया है, सरकारी तंत्र इसके लिए खामोश है, बड़ी हुई बिजली दरों से अन्नदाता की…
सरकार और प्रशासन किसानों की सुध ले : अलका पाल
काशीपुर। जिलाधिकारी मुख्यालय पर अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों को महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने समर्थन देते हुए कहा कि प्रशासन और शासन को किसानों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए ना की तानाशाही का परिचय देना चाहिए। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि काशीपुर में बंद पड़ी शुगर मिल पर ही 2011 से लेकर अब तक 25 करोड़ रूपया किसानों का बकाया है, सरकारी तंत्र इसके लिए खामोश है, बड़ी हुई बिजली दरों से अन्नदाता की…
मां सीता का स्वयंवर और भगवान राम की बारात का प्रसंग अत्यंत पवित्र: शीतल दीदी
काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी चैती मेला परिसर में चल रही भव्य राम कथा में कथा व्यास शीतल दीदी ने सीता स्वयंवर और राम विवाह प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मां सीता का स्वयंवर और भगवान राम की बारात का प्रसंग अत्यंत पवित्र, भव्य और दिव्य है। बचपन में जनकदुलारी सीता जी खेल खेल में शिवजी के धनुष को उठा लिया था,राजा जनक ने इसे देखकर संकल्प लिया कि जो कोई पराक्रमी वीर धनुष तोड़ेगा उसी से सीता का विवाह किया जाएगा। मिथिला में भव्य स्वंयवर आयोजित किया गया जिसमें…
अघोषित विद्युत कटौती से जनता बेहाल : अलका पाल
काशीपुर : अघोषित विद्युत कटौती को लेकर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ऊर्जा प्रदेश बिजली की कटौती शर्म की बात है । महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि काशीपुर के अनेकों क्षेत्र 12_12 घंटे तक अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र का और भी बुरा हाल है। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से संपर्क करने पर भी कोई संतोष जनक उत्तर जनता को नहीं मिल रहा। एक तरफ उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश के रूप में पूरे देश…
