काशीपुर के जाने माने चामुंडा हॉस्पिटल के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर नगर की जनता ने दी शुभकामनाएं

काशीपुर। काशीपुर नगर क्षेत्र के जाने-माने चामुंडा हॉस्पिटल एवं लेप्रोस्कॉपी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के आज सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके शुभचिंतकों और स्टाफ ने केक काटकर अस्पताल के स्वामी डॉक्टर यशपाल सिंह रावत को शुभकामनाएं दी हैं। यहां बता दे की काशीपुर के रामनगर रोड स्थित चामुंडा हॉस्पिटल विगत 25 वर्षों से अपनी निरंतर सेवाएं देता चला आ रहा है। यहां यह भी बता दे की चामुंडा हॉस्पिटल विगत 25 वर्षों से कुशल चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं । वर्ष 2001 में चामुंडा हॉस्पिटल एवं लेप्रोस्कॉपी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ हुआ था, उस समय डॉक्टर यशपाल सिंह रावत जो की एक सफल सर्जन है, उनकी पत्नी स्वर्गीय गीता रावत जो की एक कुशल फिजिशियन थी और उन्होंने सरकारी अस्पताल में रहकर लोगों की भरपूर सेवाएं की थी, इसके साथ ही विनोद भट्ट, राम सिंह रावत तथा पूरन सिंह बिष्ट की टीम ने चामुंडा हॉस्पिटल का नेतृत्व करते हुए इसका सफल 25 वर्ष की ओर ले गए, यहां पर 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध है, यहां यह भी बता दें कि चामुंडा हॉस्पिटल जोकि रामनगर रोड स्थित है, में डॉक्टर यशपाल सिंह रावत एमबीबीएस, एमएस, एफएमएएस, वरिष्ठ जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ पीके छाबड़ा एमबीबीएस, डीसीपी, डीटीसीडी, पैथोलॉजिस्ट, डॉ सुरेंद्र सिंह तोमर एमबीबीएस एनेस्थीसिया, डॉ विनय उपाध्याय एमबीबीएस,एमएस, जनरल एवं लेप्रोस्कॉपी सर्जन, डॉ आर के सुंदरियाल एमबीबीएस, एमएस, ऑर्थो हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर इशा रावत एमबीबीएस, एमएस, जनरल सर्जन, डॉक्टर सुरभि सिंह एमबीबीएस, डीजीओ, एनबीई, एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर गिरीश टॉक एमबीबीएस, डीएनबी, रेडियोलॉजिस्ट, डॉ मयंक अग्रवाल एमसीएच, यूरो सर्जन, डॉ पीएम त्यागी एमसीएच, प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जन, डॉक्टर परितोष जोशी एमबीबीएस, एमडी, डॉक्टर आयुष खाती एमबीबीएस,एमएस, एमसीएच, डॉ आरके शर्मा एमबीबीएस, एमडी, मेडिसिन, डॉ अंजलि अग्रवाल एमबीबीएस, डीजीओ, डॉक्टर जरीन अख्तर बीयूएमएस, अलीगढ़, डॉ हिमांशु शर्मा एमबीबीएस, डॉक्टर निश्चल भट्ट एमबीबीएस, डॉ रविंद्र कुमार साहू एमबीबीएस, तथा डॉक्टर मोहम्मद तौसीफ बीएमएस अलीगढ़ के कुशल नेतृत्व में चामुंडा हॉस्पिटल एवं लेप्रोस्कॉपी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड का 25 lवर्षों से संचालन किया जा रहा है, इस अस्पताल में पहुंचने के बाद अपनेपन का एहसास होता है, समस्त डॉक्टरों की भाषा शैली से लगता है कि आधा मैरिज उनकी भाषा शैली से ही स्वस्थ हो जाता है, ऐसा देखा गया है। फिलहाल चामुंडा हॉस्पिटल अपने सफलतम 25 वर्ष पूर्ण करते हुए 26 वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसकी स्थानीय लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है और समस्त चामुंडा हॉस्पिटल के परिवार को शुभकामनाएं दी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment