दंपति पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस हिरासत में

काशीपुर। पुलिस ने दो लोगों को दम्पत्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर उनके कब्जे में घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।पता चला है कि ग्राम गांधीनगर खत्ता निवासी हरजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 9 मार्च को मंगल सिंह, मलकीत सिंह व उनके 3 साथियों ने उसके पिता सतनाम सिंह एवं माता हरजीत कौर पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों एवं तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। घटना के खुलासे के लिए घटित पुलिस टीम ने कुंडेश्वरी क्षेत्र से घटना में संलिप्त मंगल सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम हजीरा बरहैनी, बाजपुर व मलकीत सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम गांधीनगर खत्ता, कुंडेश्वरी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक तलवार भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment