काशीपुर। भाजपा नेता अमित मनचंदा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक कदम का विरोध करना केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देश की बेटियों, बहनों और माताओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। महिलाओं को 33» आरक्षण देने वाले इस महत्वपूर्ण प्रयास का मजाक उड़ाना नारी सम्मान को ठेस पहुँचाने जैसा है। उन्होंने कहा कि आज जब देश नारी सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब ऐसे विरोध यह दर्शाते हैं कि कुछ लोग अब भी महिलाओं को उनका उचित स्थान देने के पक्ष में नहीं हैं। देश की जागरूक जनता यह सब देख रही है। युवा भाजपा नेता अमित मनचंदा ने कहा कि आने वाले हर चुनाव में इसका जवाब लोकतंत्र के माध्यम से अवश्य दिया जाएगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
