धर्मयात्रा महासंघ ने गो माता को राष्ट्र आधार पर सम्मानित पद दिये जाने समेत अन्य मांगो को लेकर सोफा ज्ञापन

काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ ने गो सम्मान आहवान अभियान के तहत गो माता को राष्ट्र आधार पर सम्मानित पद दिये जाने समेत अन्य मांगो को लेकर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मांग की गई कि गोमाता को राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित पद प्रदान किया जाये। गो सेवा हेतु केंद्रीय कानून बने। भारत वर्ष में गो हत्या पूरी तरह समाप्त हो। गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध सम्बन्धी कठोर कानून बनाया जाये। गोवर, गोमूत्र को लेकर बृहद अनुसंधान केन्द्र कृषि विश्वविद्यालयों में बने जिससे गोबर, गोमूत्र का कृषि और अन्य उपयोग में महत्व बढ़े। गो माता का दूध, दही, घी, गोवर, गोमूत्र को बढ़ावा मिले, उस संदर्भ में शासन उचित नीतियां बनाऐ। आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचगव्य औषधियों का निःशुल्क वितरण किया जाए। गोवर गोमूत्र से जुड़े उद्यमियों को जमीन देने से पहले यह तय करें, कि उनको गो सेवा से जुड़ा हुआ कोई एक कार्य साथ-साथ करना होगा। भारत के प्रत्येक प्रांत में कम से कम एक-एक गो अभ्यारण्य उपयुक्त वन भूमि या गोचर भूमि पर खोला जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर निराश्रित नर गोवंश के लिए नंदीशाला की स्थापना हो। सम्पूर्ण देश में गोवंश के आधार पर गौशालाओं को एक निश्चित बिजली यूनिट निःशुल्क आवंटित हो अथवा बिजली बिल में एक निश्चित प्रतिशत छूट मिलें। महानगरों में बड़े आवासीय क्षेत्र में गौशाला स्थापित करने हेतु बिल्डर को पृथक स्थान छोड़ने के निर्देश जारी किए जाए ताकि वहां रहने वाले गोप्रमियों को गो दर्शन और गो ग्रास का लाभ प्राप्त हो एवं निराश्रित गोवंश को आश्रय प्राप्त हो सके। जिला स्तर पर पंचगव्य की स्थापना हो आदि मांगे की गई। ज्ञापन देने वालों में कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, पं- राघवेन्द्र नागर, अशोक कुमार पैगिया, डा- महेश अग्निहोत्री, राजेन्द्र प्रसाद राय, मदनमोहन गोले, चन्द्रभान सिंह, अश्वनी शर्मा, विपिन कुमार अग्रवाल एडवोकेट, सुभाष चन्द्र शर्मा, महिपाल सिंह चौहान, रमन बिहारी दास, धर्मेन्द्र तुली एडवोकेट, अनिल सहरावत एडवोकेट, संजय चौहान, निर्भय सहरावत, वीरेन्द्र कुमार चौहान एडवोकेट आदि रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment