राजपुर रोड बार में देर रात पुलिस तैनाती पर उठे सवाल, आईजी ने जताई नाराजगी

देहरादून। राजपुर रोड स्थित रोमियो लेन बार-रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात हुई एक घटना ने पुलिस विभाग के भीतर समन्वय और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में मौजूद थे, उसी दौरान परिसर के बाहर छह थानों की पुलिस तैनात थी।सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) के लिए बार-रेस्टोरेंट का निर्धारित बंद होने का समय रात 12 बजे तय है, जबकि अन्य दिनों में यह समय रात 11 बजे है। आईजी का कहना है कि वे तय समयसीमा के भीतर ही रेस्टोरेंट से बाहर निकल आए थे और किसी प्रकार का उल्लंघन नहीं हुआ।बताया गया कि जैसे ही समय पूरा हुआ, प्रतिष्ठान की लाइटें बंद कर दी गईं और नीचे उतरने पर भारी पुलिस बल मौजूद मिला। एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती को देखकर आईजी ने स्वयं सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब शहर के अन्य हिस्सों में भी सुरक्षा की आवश्यकता रहती है, तो एक बार के बाहर इतनी फोर्स तैनात करने का औचित्य क्या है।आईजी ने यह भी चिंता जताई कि यदि इसी दौरान किसी अन्य क्षेत्र में कोई आपराधिक घटना घटित हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता। इस दौरान एक थानाध्यक्ष को फटकार लगाए जाने की चर्चाएं भी सामने आईं, जिससे यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया।इसी बीच, शिकायत मिलने पर देहरादून के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही आईजी वहां से जा चुके थे। बताया जा रहा है कि करीब 12:15 बजे रेस्टोरेंट को बंद कराया गया और संचालक को निर्धारित समय का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।पूरे घटनाक्रम को पुलिस विभाग के भीतर समन्वय की कमी और आंतरिक खींचतान के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले पर आधिकारिक रूप से विस्तृत प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment