जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने कार्ड, ड्रॉइंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल

काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने सुंदर ड्रॉइंग बनाईं, आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए तथा बैंगल डेकोरेशन गतिविधि में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बच्चों को क्राफ्ट गतिविधियों के माध्यम से रचनात्मकता और कला कौशल सीखने का अवसर मिला। शिक्षिकाओं ने बच्चों को रंग-बिरंगे कार्ड और सजावटी सामग्री तैयार करना भी सिखाया, जिसमें बच्चों ने बेहद रुचि दिखाई।इस अवसर पर आयोजित “शो एंड टेल एक्टिविटी” कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इस गतिविधि में बच्चों ने अपनी मम्मी से जुड़ी कोई वस्तु जैसे चुनरी, पर्स, चूड़ियां, फोटो अथवा अन्य प्रिय सामान लेकर मंच पर उसके बारे में बड़े आत्मविश्वास के साथ बताया। बच्चों ने मासूमियत भरे शब्दों में अपनी मां के प्रति प्रेम और भावनाएं व्यक्त कीं, जिसे सुनकर सभी शिक्षक भावुक हो उठे।इसके अलावा बच्चों ने मदर्स डे पर आधारित रंगारंग डांस प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कई विद्यार्थियों ने अपनी मां के सम्मान में भाषण और निबंध प्रस्तुत किए। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों और मासूम अभिव्यक्तियों ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर तालियों की गूंज और उत्साह से भर उठा।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल तथा परिवार के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment