पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक नजर आए। जनरल खंडूड़ी के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर तत्काल देहरादून लौटने का निर्णय लिया। बुधवार को मुख्यमंत्री हरिद्वार में आयोजित अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जब जनरल बीसी खंडूड़ी के निधन का समाचार मिला, उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल थे। शोक समाचार प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री तुरंत देहरादून के लिए रवाना हो गए।देहरादून पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे बसंत विहार स्थित जनरल खंडूड़ी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल खंडूड़ी का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रति जनरल खंडूड़ी के योगदान को नमन करते हुए प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित करने के निर्देश दिए। साथ ही एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जनरल खंडूड़ी की अंतिम विदाई पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराई जाए।बुधवार को हरिद्वार में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment