नई दिल्ली। देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 मई को देश के 19 राज्यों में भीषण आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 81 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम खराब रह सकता है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं होने की संभावना है।मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार तेज आंधी के कारण पेड़ों के गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के चलते मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में तेज बारिश और तूफान की स्थिति बन रही है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
