24 मई को पंतजलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा एक महासम्मेलन का होगा आयोजन

काशीपुर। आगामी 24 मई को प्रातः 9 बजे से शुगर फैक्ट्री रोड स्थित सत्यम् पैलेस में पंतजलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा एक महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। पंतजलि योग पीठ हरिद्वार के उत्तराखण्ड राज्य प्रभारी भास्कर होली, भारत स्वाभिमान पंतजलि योग पीठ हरिद्वार के जिला प्रभारी अमित चन्द्र शर्मा व पंतजलि योग समिति के जिला प्रभारी कुंदन सिंह बंगारी ने यहां सुभाष नगर कालोनी में प्रतिष्ठान में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यकर्ता महासम्मेलन में पंतजलि योग पीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार योग व स्वस्थ जीवन आदि के बारे में विशेष जानकारी देंगे। बताया कि कार्यकर्ता महासम्मेलन में परम् पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज का आशीर्वाद भी सभी को प्राप्त होगा। बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति आज विलुप्त हो चुकी है हम ऋषियों की संतान है और हमारे बच्चे, परिवार सभी अंग्रेजी पद्धति पर चल रहे हैं, वहीं उनकी शिक्षा है वहीं उनका पहनावा है वही उनका भोजन है। इसी सब विषयों को लेकर महाराज जी ने संकल्प लिया है कि योग के माध्यम से भारत का हर व्यक्ति स्वस्थ, शक्तिशाली हो, वैभवशाली हो। उन्होंने पंतजलि योग पीठ से जुड़े सभी लोगों व आम जनता से इस महासम्मेलन में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment