काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने सीएम हेल्प लाइन व विभाग से की गई शिकायत के आधार पर मिष्ठान विक्रेता, दुग्ध डेयरी व एक ढाबा समेत सात दुकानों को निरीक्षण करके जांच की। उन्होंने बताया एक शिकायत के आधार पर ग्राम बाबरखेड़ा स्थित एक मिष्ठान विक्रेता के यहां से मावा बर्फी के सैंपल लेकर जांच के भेजा गया है। ग्राम सरवरखेड़ा में एक ढाबा संचालक पर आरोप था कि वहां बासी भोजन परोसा जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित ढाबा से उड़द-राजमा की पकी दाल का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। वहीं सीएम हेल्पलाइन पर एक व्यक्ति ने ग्राम ढकिया गुलाबो में एक डेयरी संचालक पर मिलावटी दुग्ध पदार्थ बेचने का आरोप लगाया था। वहां से दही का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
