पालिका अध्यक्ष ने टीम के साथ स्वयं स्वच्छता अभियान चलाते हुए ईदगाह में की सफाई

काशीपुर। महुआखेड़ागंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रिजवान अहमद ने आज कर्मचारियों के साथ मिलकर ईदगाह की साफ सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। अध्यक्ष रिजवान अहमद ने मिसाल कायम करते हुए खुद अपने हाथ से ईदगाह में घास-फूंस व झाड़ियों को हटाया ओर साफ सफाई करते हुए कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और ईदगाह मैदान की विशेष साफ-सफाई की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौके पर साफ-सफाई और जन-सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कर्मचारियों के साथ मिलकर ईदगाहों व धार्मिक स्थलों की सफाई करना उनका यह सराहनीय प्रयास है। कहा कि यह पहल न सिर्फ स्वच्छता संदेश को बढ़ावा देगी, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द का भी प्रतीक होगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment