कुमायूं वैश्य महासभा ने नगर क्षेत्र में किया गंगा दशहरे पर शरबत का वितरण

काशीपुर। नगर के बाजपुर रोड स्थित अर्बन बैंक गेट निकट कुमायूं वैश्य महासभा के तत्वावधान में धार्मिक पुण्य, परोपकार तथा सामाजिक सद्भाव के प्रतीक गंगा दशहरा पर्व पर महासभा पदाधिकारियों ने स्टाल लगाकर राहगीरों और भक्तों को छबील बांटकर भीषण गर्मी से निजात दिलाई। वहीं छबील का आंनद लेते हुए राहगीरों ने महासभा द्वारा आयोजित शरवत वितरण की सराहना की। इस दौरान महासभा अध्यक्ष एमपी गुप्ता, अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, शेष कुमार सितारा, मनोहर गुप्ता, शंभूनाथ अग्रवाल, जीके अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता लोहिया, राजीव अरोड़ा (बच्चू), सौरभ अग्रवाल समेत अतिथि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment