काशीपुर नगर निगम ने आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगर आयुक्त द्वारा जारी आदेश में माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई है। यह आदेश 27 मई 2026 से प्रभावी रहेगा।जारी आदेश के अनुसार कुर्बानी केवल निगम द्वारा अनुमति प्राप्त स्लॉटर हाउस में ही की जाएगी। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य स्थान पर केवल एक ही कुर्बानी की अनुमति होगी। प्रत्येक कुर्बानी स्थल पर समाज द्वारा गठित समिति की…
Day: May 25, 2026
नैनीताल चिड़ियाघर में पहली बार होगी वन्य जीवों की जीन सैंपलिंग
नैनीताल। नैनीताल स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में वन्य जीव संरक्षण को वैज्ञानिक आधार देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। चिड़ियाघर में संरक्षित वन्य जीवों की पहली बार जीन सैंपलिंग की जाएगी, जिसके तहत उनका डीएनए प्रोफाइल तैयार कर आनुवांशिक डाटा सुरक्षित रखा जाएगा।जू प्रबंधन का मानना है कि यह पहल वन्य जीवों में इनब्रीडिंग की रोकथाम और प्रजातियों के बेहतर संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगी। पहले चरण में दार्जिलिंग से नैनीताल लाए गए रेड पांडा की जीन सैंपलिंग की जाएगी। इसके…
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को मिलेगा पद्मभूषण सम्मान
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगी। इस खबर के बाद उत्तराखंड में खुशी का माहौल है और विभिन्न संगठनों व लोगों ने उन्हें बधाई दी है।17 जून 1942 को बागेश्वर जिले के पलानधुरा गांव में जन्मे भगत सिंह कोश्यारी ने साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर शिक्षा, समाज सेवा और राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग…
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, कई अहम बैठकों में होंगे शामिल
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 मई से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह संगठनात्मक बैठकों, जनप्रतिनिधियों के संवाद कार्यक्रमों और विभिन्न अहम आयोजनों में हिस्सा लेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दौरे की विस्तृत जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 मई को शाम 4:35 बजे देहरादून स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां शाम 6:15 बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद मंत्रियों के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।दौरे के दूसरे…
खटीमा में ‘दीदी की लाइब्रेरी’ और आधुनिक व्यायामशाला का लोकार्पण, युवाओं को मिलेगा बेहतर अध्ययन वातावरण : धामी
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा विकासखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित “दीदी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख रुपये की लागत से बने व्यायामशाला भवन तथा 26.50 लाख रुपये की लागत से विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार होती है। उन्होंने कहा कि खटीमा में स्थापित की गई “दीदी की लाइब्रेरी” विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की…
सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने में तेजी लाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री धामी
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित कालापुल, नगला तराई में अपने निजी आवास से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर विभिन्न प्रशासनिक और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी गहन जांच की जाए और जहां कहीं अवैध कब्जे पाए जाएं, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भू कानून का उल्लंघन…
गंगा दशहरे पर किया खिचड़ी और शरबत का वितरण
काशीपुर। गंगा दशहरे के पावन अवसर पर मानपुर रोड स्थित श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम, काशीपुर के तत्वावधान में श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी एवं शरबत के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी शुद्ध महेशानंद पुरी महाराज की प्रेरणा से किया गया। इस सेवा कार्य में ट्रस्टी चमन सिंह प्रजापति एवं अन्य भक्तजनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान चमन सिंह प्रजापति, शिवम्…
भीषण गर्मी के प्रकोप से बचे हो सकता है डिहाइड्रेशन: डॉ रवि सहोता
काशीपुर। पिछले 50 वर्षों का रिकॉर्ड इस बार गर्मी ने तोड़ा है। गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तराखंड चिलचिलाती धूप और लूँ से जूझ रहा है जहां पहाड़ी क्षेत्रों में भी चटक भरी धूप खिल रही है.. तो वही मैदानी क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है इस बेतहाशा गर्मी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.. जहां लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं चिकित्सकों ने इस गर्मी से लोगों को घर में रहने की सलाह दी…
कुमायूं वैश्य महासभा ने नगर क्षेत्र में किया गंगा दशहरे पर शरबत का वितरण
काशीपुर। नगर के बाजपुर रोड स्थित अर्बन बैंक गेट निकट कुमायूं वैश्य महासभा के तत्वावधान में धार्मिक पुण्य, परोपकार तथा सामाजिक सद्भाव के प्रतीक गंगा दशहरा पर्व पर महासभा पदाधिकारियों ने स्टाल लगाकर राहगीरों और भक्तों को छबील बांटकर भीषण गर्मी से निजात दिलाई। वहीं छबील का आंनद लेते हुए राहगीरों ने महासभा द्वारा आयोजित शरवत वितरण की सराहना की। इस दौरान महासभा अध्यक्ष एमपी गुप्ता, अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, शेष कुमार सितारा, मनोहर…
जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ- रवि सहोता ने खिलाड़ियों को दिए टिप्स
काशीपुर। आयोजित जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रसिद्ध बाल रोग एवं नवजात विशेषज्ञ तथा उत्तराखड के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ- रवि सहोता ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल प्रदर्शन के वैज्ञानिक पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ- रवि सहोता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि ताइक्वांडो में पंच एवं किक की ताकत केवल शरीर के वजन पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उसकी गति, तकनीक एवं इम्पैक्ट समय पर भी निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि लगभग 45…
