खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर गुरुवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर उन्होंने हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टूरना, दर्जा राज्यमंत्री रामपाल सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, मोहिनी पोखरिया, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, अमित पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से क्षेत्रीय विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment