महापौर दीपक बाली ने धामी सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल को जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक बताया

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के पांच वर्षों के कार्यकाल को सुशासन, विकास और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनसे उत्तराखंड की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है। महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का कार्यकाल केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य की रक्षा की गई, जिसकी पूरे देश में सराहना हुई।उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जो मुख्यमंत्री धामी के साहसिक नेतृत्व का परिचायक है। धर्मांतरण विरोधी कानून को प्रभावी बनाने और कानून के राज को मजबूत करने की दिशा में भी सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। दीपक बाली ने कहा कि धामी सरकार ने चारधाम यात्र की व्यवस्थाओं में सुधार, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि निवेश सम्मेलन के माध्यम से उद्योगों को आकर्षित करने का प्रयास किया गया, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य हुआ है। काशीपुर को भी आधारभूत सुविधाओं, सड़क नेटवर्क, स्वच्छता और पेयजल जैसी विकास योजनाओं का लाभ मिला है। महापौर ने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण उत्तराऽंड के सामने पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आपदा प्रबंधन जैसी चुनौतियां अभी भी हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में पारदर्शी प्रशासन, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास की नई इबारत लिखी है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में उत्तराखंड विकास, निवेश, रोजगार, पर्यटन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान कायम करेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment