8 अगस्त को हल्द्वानी में होने वाली कांग्रेस की विशाल जनसभा को लेकर मंथन बैठक का आयोजन

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल जनसभा उत्तराखंड की राजनीति में नया संदेश देगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का राजनीतिक शंखनाद साबित होगी। उन्होंने बताया कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग दो हजार कांग्रेस कार्यकर्ता इस जनसभा में शामिल होंगे। मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजिडेंसी में अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में अनुपम शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन हल्द्वानी पहुंचेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जनसभा प्रदेश की जनता की आवाज को मजबूती देगी तथा भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार और विफलताओं को जनता के सामने उजागर करेगी। प्रेसवार्ता के दौरान अनुपम शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज सबसे अधिक परेशान युवा और छात्र हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जबकि रोजगार के अवसर लगातार कम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय युवाओं की आवाज दबाने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, भू-माफिया, खनन माफिया, चोरी की घटनाएं, महिलाओं पर अत्याचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे कांग्रेस की प्राथमिकता में हैं। कांग्रेस इन सभी विषयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी जनसभा में प्रमुखता से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।प्रेसवार्ता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सारिम सैफी, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह ऐरी, गौरव चौधरी, रियासत हुसैन, परम सिंह, पार्षद शाह आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर 8 अगस्त की जनसभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आहवान किया। वही अनुपम शर्मा ने कहा कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का राजनीतिक शंखनाद साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस जनसभा के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश और केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था और जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। श्री शर्मा ने दावा किया कि खड़गे के दौरे से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा और कांग्रेस मिशन 2027 के लिए मजबूत शुरुआत करेगी। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल जनसभा में काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब दो हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जनसभा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर जनसभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आहवान किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment