कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में देहरादून की उन्नति शर्मा ने जीता कांस्य पदक, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी उन्नति शर्मा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।उन्नति शर्मा की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड, विशेषकर देहरादून में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने भी उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है।वहीं, उत्तराखंड के खटीमा निवासी कपिल पोखरिया ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 90 किलोग्राम भार वर्ग में बॉक्सिंग स्पर्धा में हिस्सा लिया, लेकिन कड़े मुकाबले के बाद क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गए।सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी ने बताया कि उन्नति शर्मा ने जूडो के 63 किलोग्राम भार वर्ग में और कपिल पोखरिया ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद उत्तराखंड लौटेंगे।उन्नति शर्मा की इस उपलब्धि को उत्तराखंड के खेल जगत के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment