‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना का उत्सव है। तिरंगा देश की अस्मिता, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। यह अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का माध्यम है। उत्तराखंड की वीरभूमि ने देश की रक्षा और सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। ऐसे में प्रदेश का प्रत्येक परिवार इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश का राष्ट्रध्वज केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, स्वतंत्रता, गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है तथा इसके सम्मान की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और राष्ट्रध्वज संहिता का पालन करें। साथ ही, अपने परिवार, बच्चों और युवाओं को भी तिरंगे के सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को राष्ट्रध्वज के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना भी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने सदैव देश की सेवा, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रदेश की जनता राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर सकती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को और अधिक सुदृढ़ करें।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment